Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी ‘सुपोषण चैपाल’, पारंपरिक व्यंजनों और गोद भराई से दिया सेहत का संदेश

जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में सभी सेक्टरों के केंद्रों में ‘सुपोषण चैपाल’ का भव्य आयोजन किया गया, जहां तृतीय गुरुवार के विशेष अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और पोषण से जुड़ी विविध गतिविधियों का संचालन हुआ।

इस आयोजन की सबसे खास बात समुदाय की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। चैपाल के लिए महिलाओं ने अपने-अपने घरों से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाजों, हरी सब्जियों और प्राकृतिक सामग्रियों से पौष्टिक पारंपरिक व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए। इस अनूठी प्रदर्शनी के माध्यम से उपस्थित महिलाओं और परिजनों को यह समझाया गया कि कैसे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के, घर में मौजूद पारंपरिक खाद्य पदार्थों से ही बच्चों और बड़ों के लिए संतुलित एवं पोषक तत्वों से भरपूर आहार तैयार किया जा सकता है।
सुपोषण चौपाल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की महत्ता को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण मां और बच्चे के सही पोषण पर ही निर्भर करता है। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को गर्भावस्था एवं स्तनपान के दौरान भोजन में पोषक तत्वों की विविधता, बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक खान-पान तथा कुपोषण से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही समय पर नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक टीकाकरण और प्रसव पूर्व रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति भी सचेत किया गया।
गोद भराई की रस्म के दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री भेंट कर उनके और उनके होने वाले शिशु के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई। अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने गृह भेंट और चौपाल  के जरिए पोषण और स्वास्थ्य के इन जरूरी संदेशों को विकासखंड के हर घर और परिवार तक निरंतर पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
  • Related Posts

    स्वामित्व योजना से मिला भूमि पर अधिकार, लखन राम एवं शंकर राम के परिवार को मिली सुरक्षा और खुशी

    35 वर्षों से आबादी भूमि पर निवासरत परिवार को मिला अधिकार अभिलेख जशपुरनगर 18 सितम्बर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक जलाया गया आशीर्वाद का दीया

    विभिन्न योजनाओं की थीम आधारित रंगोली से सजाया गया आशीर्वाद का आकर्षक दीया जशपुरनगर 18 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्र…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर