Ro no D15139/23

बस्तर के स्कूलों में सजी नन्हें कलाकारों की दुनिया चित्र सेवा, मेरे सपनों का भारत पर बच्चों ने उकेरे मनभावन रंग

 

 

जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार 18 सितम्बर को बस्तर जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर के शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रंगों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की सुंदर परिकल्पना को कैनवास पर जीवंत किया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर शुरू हुए इस अभियान के दूसरे दिन बस्तर के शैक्षणिक संस्थानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। चित्र सेवा, मेरे सपनों का भारत विषय पर आयोजित इस ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक, सामाजिक समरसता और देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। इस दौरान संस्था प्रमुखों की अध्यक्षता में कला एवं भाषा शिक्षकों की निर्णायक समिति ने श्रेष्ठ प्रविष्टियों का आंकलन किया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद 19 सितंबर को विद्यालयों में इन सभी कृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और साथ ही मेरे सपनों का भारत विषय पर प्रेरणादायी भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। विद्यालय स्तर पर चुनी गई श्रेष्ठ ड्राइंग और भाषण के विजेता छात्र-छात्राओं को विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बस्तर जिले के सुदूर अंचलों तक के विद्यार्थियों में इस रचनात्मक अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया, वहीं शिक्षकों और पालकों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को एक उत्सव का रूप दे दिया। विभागीय निर्देशों के तहत सभी विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों के फोटोग्राफ्स पोर्टल पर अपलोड भी किए गए।

  • Related Posts

    शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

      *नारायणपुर में शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों का किया भ्रमण, विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास* *नक्सल प्रभावित और दूरस्थ जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 17 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने सौजन्य भेट की।…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी