Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, 65 हजार दीपों से जगमगाया रणजीता स्टेडियम

 
मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए जताया आभार
जशपुरनगर 18 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से आज जशपुर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उनके प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान समाज और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सहभागिता और सामाजिक दायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
65 हजार से अधिक दीपों से रोशन हुआ रणजीता स्टेडियम
‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में जशपुर के गणमान्य नागरिकों और आम जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रणजीता स्टेडियम में 65 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए,  इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के माध्यम से जिलेवासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के कार्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जशपुर जिले की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
दीपों से साकार हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना का संदेश
रणजीता स्टेडियम में  आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत दीपों से प्रधानमंत्री आवास योजना की आकर्षक आकृति तैयार की गई। दीपों से सुसज्जित इस आकृति में आवास का प्रतीकात्मक चित्रण करते हुए “5,16,50,297 आवास राष्ट्र को समर्पित” का संदेश प्रदर्शित किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अब तक 5,16,50,297 पक्के आवास निर्मित कर परिवारों को अपने पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर मिला है। इसी जनकल्याणकारी पहल और गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत दीप प्रज्वलित किए गए।
जिले के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग थीम पर दीप प्रज्ज्वलन
‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं और विषयों पर आधारित थीम तैयार की गई। मनोरा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तथा सन्ना में ‘पीएम जनमन’ सहित विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग विषयों को दीपों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पार्षद श्री देवधन नायक, श्री सुधीर पाठक, श्री राजेश गुप्ता, श्रीमती शैलेन्द्री यादव, एल्डरमैन श्रीमती नीतू गुप्ता, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री ओमप्रकाश सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा फॉलो-अप बैठक, प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा

      *वाटर एटीएम दुरुस्त करें, पैनिक बटन चालू करें: कलेक्टर ने दिए निर्देश* रायपुर, 18 सितंबर 2026/ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के…

    Read more

    *हौसले से हारी नहीं मनिंदर, मोमबत्ती से झुलसने के बाद भी हासिल किया जेईई में 281वां रैंक, जिला प्रशासन बना सहारा*

    *परिजनों ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जताया आभार* रायपुर। यह कहानी है देवेंद्र नगर निवासी सुश्री मनिंदर कौर के हौसले और जज्बे की। कुछ महीने पूर्व मोमबत्ती से जलने…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर