Ro no D15139/23

स्वामित्व योजना से मिला भूमि पर अधिकार, लखन राम एवं शंकर राम के परिवार को मिली सुरक्षा और खुशी

35 वर्षों से आबादी भूमि पर निवासरत परिवार को मिला अधिकार अभिलेख
जशपुरनगर 18 सितम्बर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी भूमि पर अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बिलासपुर निवासी लखन राम एवं शंकर राम, पिता श्री रामसुंदर राम, को स्वामित्व योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।
 35 वर्षों से भूमि पर निवास, अब मिला अधिकार का प्रमाण
हितग्राही लखन राम एवं शंकर राम का परिवार लगभग 35 वर्षों से ग्राम बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 43/12 की आबादी भूमि पर निवासरत था। भूमि पर कानूनी अधिकार का प्रमाण नहीं होने के कारण परिवार को अपने घर और जमीन की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी।
वर्ष 2026 में शासन की स्वामित्व योजना के माध्यम से हितग्राही को खसरा नंबर 43/12 की 15 डिसमिल भूमि पर अधिकार का प्रमाण अधिकार अभिलेख के रूप में प्राप्त हुआ। इससे उन्हें अपनी भूमि पर अधिकार का दस्तावेज मिला है और परिवार में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना बढ़ी है।
भूमि का अधिकार मिलने से परिवार में खुशी
अधिकार अभिलेख प्राप्त होने के बाद हितग्राही अपने घर और भूमि को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लंबे समय से जिस भूमि पर उनका परिवार निवास कर रहा था, उस पर अधिकार का प्रमाण मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।
हितग्राही ने बताया कि वे लगभग 35 वर्षों से ग्राम बिलासपुर में निवासरत हैं। छत्तीसगढ़ शासन एवं केंद्र शासन की स्वामित्व योजना के माध्यम से उन्हें भूमि पर अधिकार का प्रमाण प्राप्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
  • Related Posts

    शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

      *नारायणपुर में शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों का किया भ्रमण, विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास* *नक्सल प्रभावित और दूरस्थ जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 17 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने सौजन्य भेट की।…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी