Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री निवास बगिया में दीपों से सजा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी झलक

श्री राम मंदिर से प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना तक दीपों से बनाया गया आकर्षक मानचित्र
महिलाओं व लाभार्थियों ने दीर्घायु की कामना कर मनाया जन्मदिन
जशपुरनगर 18 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में गुरुवार को विशेष आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई।बगिया में श्रीराम मंदिर, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को दीपों से मानचित्र के रूप में सजाया गया। दीपों की रोशनी से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का निजी निवास, हेलीपेड, अटल चौक सहित श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर भी जगमगा उठा। पूरे आयोजन ने बगिया को दीपों की रोशनी से आकर्षक रूप प्रदान किया।
महिलाओं ने दीप जलाकर काटा केक
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए और केक काटकर खुशी जाहिर की। महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके प्रति आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
आयोजन में प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल हुए। लाभार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।  वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय भी शामिल हुए और दीप प्रज्वलन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई हैं। उन्होंने श्री राम मंदिर, अनुच्छेद 370, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से देश के विभिन्न वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं के लिए उज्ज्वला जैसी योजनाओं तथा किसानों के लिए किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
दीपों की रोशनी में दिखी जनकल्याण की तस्वीर
बगिया में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दीपों के माध्यम से योजनाओं और विकास कार्यों की प्रस्तुति ने आयोजन को अलग पहचान दी। दीपों से सजा श्री राम मंदिर, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना और अन्य योजनाओं का मानचित्र आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय महिलाओं, योजना लाभार्थियों एवं ग्रामीणों की भागीदारी से कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।
  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर