Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा फॉलो-अप बैठक, प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा

*वाटर एटीएम दुरुस्त करें, पैनिक बटन चालू करें: कलेक्टर ने दिए निर्देश*

रायपुर, 18 सितंबर 2026/ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के विभिन्न विभागों की समय-सीमा फॉलो-अप बैठक ली। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जन शिकायतों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि आने वाले दिनों में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, समस्या समाधान शिविर जैसे आयोजन किए जाएंगे, जिसमें पूरा जिला प्रशासन समन्वय बनाकर कार्य करेगा।

कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में लगे वाटर एटीएम को दुरुस्त किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि राजधानी में कई स्थानों पर पैनिक बटन खराब होने की जानकारी मिली है, इसे पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम समन्वय बनाकर दुरुस्त करें, ताकि महिलाएं आपातकालीन स्थिति में इसका उपयोग कर सकें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो शासकीय इमारतें जर्जर हो गई हैं, उनका सर्वे कर उन्हें ध्वस्त करने की कार्यवाही की जाए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाता सुधार की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में एग्रीस्टेक की प्रगति की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूलों में बंटने वाले पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश की समीक्षा करते हुए समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर सहित जिले के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर