Ro no D15139/23

नशामुक्त युवा ही बनेंगे विकसित भारत की ताकत, पीजी कॉलेज में गूंजा नशे से दूर रहने का संकल्प

’सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना से युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण में निभाई सहभागिता
विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों ने ली शपथ, हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प के साथ राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना के सौ सप्ताह के नशामुक्त युवा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों ने सहभागिता की।

युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, कार्यक्षमता और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

सेवा मेरा योगदान’ की भावना से नशामुक्त समाज का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को यह संदेश दिया गया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ युवा स्वयं नशे से दूर रहकर अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी जागरूक करें। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी विकसित और सशक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।

कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से होने वाले व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य वक्ता श्री उमेश कुशवाहा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी से संबद्ध एवं पशु चिकित्सक अंबिकापुर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें। नशामुक्त, स्वस्थ और जिम्मेदार युवा पीढ़ी ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बनेगी। विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.एन. पाण्डेय एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहते हुए शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने के लिए प्रेरित किया।

हस्ताक्षर कर जताई नशामुक्त भारत के प्रति प्रतिबद्धता
कार्यक्रम के प्रमुख चरण में नशामुक्ति शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों एवं अतिथियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने की शपथ ली। इसके बाद सभी ने ‘नशामुक्त युवा’ हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर कर नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्राध्यापक श्री संजीव लकड़ा एवं अतिथि प्राध्यापक श्री ओमकार कुशवाहा सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री दीपिका स्वर्णकार तथा बालक इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव कुमार के संयोजन एवं संचालन में संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

      मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित होंगे उद्यमिता विकास केंद्र मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: ‘मेरे सपनों का भारत ’ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

      जिले के सभी विद्यालयों में निबंध, रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं पुस्तक वाचन गतिविधियों का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत युवा पीढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल