Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, स्वच्छ पेयजल ने बढ़ाई परिवार की सुविधा

हर घर नल से पहुंचा स्वच्छ जल, इंदु कंवर के परिवार की पानी से जुड़ी परेशानियां हुईं दूर

दूर से पानी लाने की मेहनत हुई कम, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ जल – श्रीमती इंदु कंवर

कोरबा 20 सितम्बर 2026/

गांवों में घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचने से ग्रामीण परिवारों के दैनिक जीवन में सहजता बढ़ रही है। ग्राम पटपरा, विकासखंड पाली की श्रीमती इंदु कंवर के परिवार को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का लाभ मिला है। घर में टेपनल के माध्यम से पानी उपलब्ध होने से अब उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर जाकर पानी लाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

श्रीमती इंदु कंवर बताती हैं कि पहले गांव में पानी की समस्या रहती थी और गर्मी के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती थी। घर से दूर जाकर पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। बरसात के दिनों में तथा शाम या रात के समय पेयजल की जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर पानी लाना कठिन होता था। पानी की उपलब्धता सीमित होने के कारण परिवार को हर दिन पानी की व्यवस्था को लेकर चिंता रहती थी।

वे अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, “पहले घर से दूर स्थित हैण्डपम्प में पानी लेने जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में बहुत परेशानी होती थी और पानी लाने में काफी समय लग जाता था। अब जल जीवन मिशन से घर में ही टेपनल के माध्यम से साफ और स्वच्छ पानी मिल रहा है। खाना बनाने, पीने और निस्तारी के लिए पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अब जरूरत के समय पानी लेने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।”

घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने से दूषित जल के सेवन से होने वाली बीमारियों की चिंता भी कम हुई है। पहले बरसात के मौसम में डायरिया जैसी बीमारियों का डर बना रहता था। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से परिवार को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सुरक्षा का अनुभव हो रहा है। पानी भरने में लगने वाला समय और श्रम बचने से परिवार के दैनिक कार्य भी सुगमता से पूरे हो रहे हैं।

श्रीमती इंदु कंवर जल जीवन मिशन के माध्यम से घर तक पानी पहुंचाने की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहती हैं, “हर घर जल की सुविधा से हमारे जीवन में बहुत आसानी आई है। अब घर में ही स्वच्छ पानी मिल रहा है। सरकार की इस योजना से पानी लाने की मेहनत और समय दोनों बच रहे हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन का धन्यवाद करती हूं।”

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल