Ro no D15139/23

शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय डोडकाचौरा में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

जशपुरनगर 21 सितम्बर 2026/ शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय डोडकाचौरा जशपुर में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं गणित-विज्ञान संकाय की रिक्त 04 सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशासकीय अधिकारी प्रयास विद्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार चयन परीक्षा 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक शास. प्रयास आवासीय विद्यालय डोडकाचौरा, जशपुर में आयोजित होगी। रिक्त सीटों में अनुसूचित जनजाति बालक-01, अनुसूचित जाति वर्ग के बालक-02 तथा सामान्य वर्ग के बालक-01 हैं।
रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक छात्र 25 सितंबर 2026 तक आवेदन पत्र विद्यालय के कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने हेतु न्यूनतम पात्रता कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत अंक-समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन पत्र के साथ कक्षा 10वीं की अंकसूची, निवास प्रमाण, जाति प्रमाण, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा परिणाम के मेरिट के आधार पर कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर एवं जिले की शासकीय वेबसाइट www.jashpur.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    नल से घर पहुंचा पानी, आसान हुआ जीवन, श्रीमती रामबाई के घर ‘हर घर जल’ ने बदली तस्वीर

    पानी के लिए दूर जाने की मजबूरी खत्म, घर बैठे मिल रहा स्वच्छ जल, जल जीवन मिशन से बदला रामबाई का जीवन हर घर जल ने बदली दिनचर्या, श्रीमती रामबाई…

    Read more

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा 21 सितंबर 2026/ कभी आर्थिक तंगी के कारण परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी