Ro no D15139/23

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं में कमी लाने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश

कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
सड़क दुर्घटनाओं की त्रिवर्षीय स्थिति, चालानी कार्रवाई और पीएम राहत एवं राहवीर योजना की हुई समीक्षा

जशपुरनगर 21 सितंबर 2026/  जिले में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा नागरिकों के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, यातायात नियमों के उल्लंघन पर की जा रही कार्रवाई, दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में आवश्यक सुधार तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रावधानों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. लाल उमेद सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, , जिले के एसडीएम, एसडीओपी सहित परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात, आबकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तीन वर्षों की सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा
बैठक में जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं की वर्ष 2024, वर्ष 2025 एवं वर्ष 2026 में 01 जनवरी से 19 सितंबर तक की माहवार तुलनात्मक स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने दुर्घटनाओं के कारणों और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान करते हुए ऐसे स्थानों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल दुर्घटना के बाद की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पहले से ही आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी चालानी कार्रवाई
बैठक में वर्ष 2025 तथा वर्ष 2026 में 01 जनवरी से 31 अगस्त तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई की तुलनात्मक समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने ओवरस्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, नशे की स्थिति में वाहन चलाने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करना भी है।
पीएम राहत एवं राहवीर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा
बैठक में पीएम राहत एवं राहवीर योजना के जिले में क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रावधानों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में मिलने वाली चिकित्सकीय सहायता जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए राहगीरों एवं आम नागरिकों को दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।
ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता
कलेक्टर ने जिले के विभिन्न ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए रंबल स्ट्रिप, स्पीड कंट्रोल उपाय, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग, चेवरॉन बोर्ड, सोलर लाइट तथा सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर रेडियमयुक्त रिफ्लेक्टर लगाने जैसे आवश्यक उपाय समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसे स्थानों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा।
स्कूल बसों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा पर विशेष जोर
बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूल बस संचालकों को अपने वाहन चालकों एवं अन्य कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक स्कूल बस में मिनी फायर एक्सटिंग्विशर एवं फर्स्ट एड किट उपलब्ध रखने तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। युवाओं एवं विद्यार्थियों में सुरक्षित वाहन संचालन की आदत विकसित करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों एवं हाट-बाजारों में विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
ओवरलोडिंग और आयरन केज व्हील के दुरुपयोग पर कार्रवाई
कलेक्टर श्री व्यास ने ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध नियमित जांच एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक्टरों में लगाए जाने वाले आयरन केज व्हील के दुरुपयोग को रोकने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य एवं खेतों में उपयोग के लिए बनाए गए ऐसे पहियों का डामर, सीमेंट की सड़कों अथवा राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपयोग किए जाने से सड़क को नुकसान पहुंचने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ती है। संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विभागीय कार्यालयों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जागरूकता की अपील
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालयों में आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी अपील की गई कि वे अपने ग्राहकों एवं कर्मचारियों को हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रशासन, वाहन चालक, पैदल यात्री, शैक्षणिक संस्थान और आम नागरिक सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और उनके पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से आरती को मिला पोषण का सहारा

    राजनांदगांव 21 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।…

    Read more

    श्रमिक मां के बेटे के सपनों को मिली नई उड़ान

    *सेवा की कहानी*   *- योजना से नि:शुल्क आवासीय शिक्षा का मिला अवसर*   *- अटल उत्कृष्ट शिक्षा सहायता योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटे के उज्ज्वल भविष्य की…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी