Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान सिकल सेल प्रभावित बच्चों एवं किशोरों हेतु PCV-13 टीकाकरण शिविर आयोजित, 69  को लगा न्यूमोकोकल टीका

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से बचाव के लिए पात्र बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की

जशपुरनगर 21 सितंबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत सिकल सेल रोग से प्रभावित बच्चों एवं किशोरों को गंभीर संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला अस्पताल के मातृ-शिशु भवन, जशपुर में आज विशेष न्यूमोकोकल टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सिकल सेल से प्रभावित 69 बच्चों एवं किशोरों को न्यूमोकोकल वैक्सीन लगाया गया।
सिकल सेल रोग से प्रभावित बच्चों में संक्रमण की जटिलताओं का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में न्यूमोकोकल टीकाकरण गंभीर संक्रमण, निमोनिया तथा श्वसन संबंधी जटिलताओं से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान का उद्देश्य पात्र बच्चों एवं किशोरों को समय पर टीकाकरण उपलब्ध कराकर संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करना रहा। अभियान के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन कुमार इंदवार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव सिंह, जिला सिकल सेल नोडल अधिकारी डॉ. ममता सिंह एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार राठौर उपस्थित रहे।
अभियान के सफल संचालन में सिकल सेल संगवारी टीम, जशपुर का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिकल सेल से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिजनों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। साथ ही पात्र बच्चों एवं किशोरों का निर्धारित समय पर टीकाकरण कराने तथा संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई।

  • Related Posts

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी

    रायपुर, 11 नवंबर 2026/   एमसीबी जिला के मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया नाला के पास संपन्न हुआ। पीएमजीएसवाई योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?