Ro no D15139/23

घर की छत पर सोलर प्लांट, बिजली की जरूरतों में आत्मनिर्भर हुआ कृष्ण कुमार यादव का परिवार

कोरबा 21 सितम्बर 2026/कोरबा के सर्वमंगला निवासी श्री कृष्ण कुमार यादव के घर की छत अब केवल धूप से रोशन नहीं होती, वहां सूर्य की किरणों से स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन भी हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया है। योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सहायता से उनके परिवार के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग आसान हुआ है।
लाभार्थी  श्री  यादव अपने अनुभव साझा करते हुए कहते हैं, “पहले घर में बिजली की खपत के अनुसार बिल अधिक आता था। वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा की भी चिंता रहती थी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने पर मैंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाने का निर्णय लिया। केंद्र और राज्य सरकार से मिली सब्सिडी से यह सुविधा हमारे परिवार के लिए और सहज हो गई।” वे बताते हैं, “अब सूर्य की रोशनी से हमारे घर में बिजली का उत्पादन हो रहा है। बिजली का बिल लगभग शून्य हो गया है। परिवार के सभी सदस्य सौर ऊर्जा का समझदारी से उपयोग कर रहे हैं। हर दिन यह एहसास होता है कि हम अपने घर की जरूरत की बिजली के साथ बिजली उत्पादन में भी योगदान दे रहे हैं।” श्री यादव  यादव के लिए सौर ऊर्जा अपनाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सुखद पहल है। वे कहते हैं, “सूर्य का प्रकाश प्रदूषण रहित हरित ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर मुझे गर्व महसूस होता है। परिवार को बिजली की सुविधा मिल रही है और स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन में हमारा भी योगदान जुड़ रहा है। अब हम केवल बिजली के उपभोक्ता नहीं, बिजली उत्पादक भी बन गए हैं।”
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिले इस लाभ के लिए कृष्ण कुमार यादव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं, “केंद्र और राज्य सरकार की सहायता से हमारे घर पर सोलर प्लांट लगा है। सब्सिडी मिलने से यह सुविधा हमारे लिए सुलभ हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को इस योजना के लिए हृदय से धन्यवाद और आभार।”

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी