Ro no D15139/23

जीवन की अंतिम विदाई के बाद भी रोशन रहेगी दुनिया

सेवा संकल्प अभियान : नेत्रदान की पुनीत पहल, स्व. सालिक राम साहू के परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल

 

धमतरी, 21 सितंबर 2026। जीवन की अंतिम विदाई भी यदि किसी दूसरे के जीवन में रोशनी की नई उम्मीद बन जाए, तो इससे बड़ा मानवीय संकल्प क्या हो सकता है। ग्राम नारी, विकासखण्ड कुरूद के स्वर्गीय सालिक राम साहू के परिवार ने अपने प्रियजन के निधन के बाद नेत्रदान की सहमति देकर इसी संवेदनशील सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। परिवार का यह निर्णय सेवा संकल्प अभियान में मानवता और जनभागीदारी की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आया है।

 

80 वर्षीय स्व. सालिक राम साहू, पिता स्व. हीरालाल साहू का 20 सितंबर 2026 को प्रातः लगभग 6 बजे निधन हुआ। परिवार ने दुःख की इस घड़ी में भी नेत्रदान के महत्व को समझते हुए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। पुत्र द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दिए जाने के बाद राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम की टीम उनके निवास पर पहुंची।

 

प्रातः लगभग 9.30 बजे जिला नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. राजेश सूर्यवंशी तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमराज देवांगन के मार्गदर्शन में नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। विकासखण्ड के नेत्र सहायक अधिकारी श्री लोमेश कुर्रे, श्री क्षितिज साहू एवं श्री दुतेन्द्र कंवर की उपस्थिति में आवश्यक प्रक्रिया संपन्न हुई।

 

समय पर नेत्र बैंक तक पहुंचाई गई दान की गई आंखें

 

नेत्रदान की प्रक्रिया के बाद दान की गई आंखों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय रहते सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित नेत्र बैंक तक पहुंचाया गया। जिले के सहायक नोडल अधिकारी श्री गुरुशरण साहू, वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी श्री राजेश सोनी तथा विकासखण्ड नेत्रदान अधिकारी श्री लोमेश कुर्रे द्वारा प्राप्त नेत्रों को मेकाहारा रायपुर के नेत्रदान कोष में जमा कराया गया।

इस पुनीत कार्य के लिए स्व. सालिक राम साहू के परिवार की संवेदनशील पहल को सम्मान देते हुए नेत्र रोग विभाग, रायपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा परिवार को सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। परिवार का यह निर्णय न केवल उनके प्रियजन की स्मृति को सम्मान देता है, बल्कि समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता और मानवीय संवेदना का संदेश भी देता है। परिवार के इस मानवीय एवं प्रेरणादायी निर्णय को सादर नमन।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?