Ro no D15139/23

बस्तर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मिली नई रफ्तार

 
 
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत करोड़ों के कार्य प्रगति पर
 

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले के वनांचल क्षेत्रों में जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर व्यापक पहल शुरू की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ मद से जिले के विभिन्न आश्रमों, छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कुल 12 नए क्लासरूम निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक क्लासरूम निर्माण के लिए 29.54 लाख रुपये की राशि   स्वीकृत और जारी की गई है, जिसके जरिए कई विकासखंडों में निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
वर्तमान में इन क्लासरूम निर्माण कार्यों में अद्यतन प्रगति देखने को मिली है, जहां बकावण्ड के कन्या आश्रम बेलपुटी, तोकापाल के बालक आश्रम बुरंगपाल और प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास तोकापाल में छज्जा स्तर तक जोड़ाई का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही बस्तर विकासखंड के पिपलावण्ड छात्रावास में खिड़की स्तर तक और जगदलपुर के नगरनार कन्या छात्रावास में दीवार जोड़ाई का काम लगातार जारी है। वहीं जगदलपुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय धुरगुड़ा तथा तोकापाल के बारूपाटा व मावलीभाटा आश्रमों में कॉलम निर्माण का काम चल रहा है। बास्तानार के बड़े काकलूर व मूतनपाल और लोहण्डीगुड़ा के अलनार आश्रम सहित करंजी छात्रावास में नींव व प्लींथ बीम ढलाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिन पर अब तक 23.95 लाख रुपये से अधिक का व्यय दर्ज किया जा चुका है।
विद्यार्थियों के पठन-पाठन के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता को भी प्राथमिकता दी गई है, जिसके तहत जिले भर के 14 प्रमुख आश्रमों और छात्रावासों में सर्वसुविधायुक्त शौचालयों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इस पहल के दायरे में लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के मारडूम, बाघनपाल, ककनार, कस्तूरपाल व सुरगुडा, जगदलपुर के नेगानार व धुरगुड़ा, बास्तानार के बड़े काकलूर, कोड़ेनार व मूतनपाल, बकावण्ड के चारगांव, पथरी व लावागाँव तथा बस्तर ब्लॉक के छोटे आमावाल स्थित शिक्षण संस्थान शामिल हैं। प्रत्येक शौचालय निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। दूरस्थ अंचलों में मजबूत कक्षाओं और बेहतर स्वच्छता सुविधाओं के तैयार होने से न केवल आश्रमों की व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि आदिवासी अंचल के छात्र-छात्राओं को भी पढ़ाई के लिए एक सुरक्षित और सकारात्मक परिवेश प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी