Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा नमो सेवा – अनकही कहानियां

नुक्कड़ नाटक के जरिए शासकीय योजनाओं, सेवा-समर्पण और जनभागीदारी का दिया गया संदेश*

 

राजनांदगांव, 21 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव एवं राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा नमो सेवा – अनकही कहानियां विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, समर्पण, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता का संदेश दिया।

डोंगरगांव विकासखंड के पीएमश्री स्कूल डोंगरगांव एवं नीरज विद्यामंदिर के विद्यार्थियों ने शहर के चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, जनसेवा एवं समाज के विकास में जनभागीदारी के महत्व को रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेशों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसी क्रम में ग्राम करमतरा में ग्राम पंचायत भवन के समीप स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नाटक का अवलोकन किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। वहीं राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अंजोरा एवं पूर्व माध्यमिक शाला खपरीकला के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की संकल्पना, शासन की योजनाओं एवं सेवा भावना पर आधारित संदेश प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अभिनय एवं संवाद के माध्यम से वर्तमान उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के निर्माण में युवाओं एवं आम नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन नुक्कड़ नाटकों का उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक सरल एवं प्रभावी माध्यम से पहुंचाना तथा आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों से जोडऩा है। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में सेवा भावना, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संदेश प्रसारित किया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?