Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से कैंसर पीड़ित राजेन्द्र प्रसाद को मिला जीवनदान

 

15 लाख का उपचार हुआ निःशुल्क

रायपुर , 22 सितंबर 2026/बलरामपुर के ग्राम पंचायत पस्ता निवासी 63 वर्षीय श्री राजेन्द्र प्रसाद के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जीवन बचाने वाला सहारा बनकर सामने आई। श्री राजेन्द्र प्रसाद एक सामान्य कृषक परिवार से हैं और खेती की छोटी जोत ही उनकी आजीविका का एकमात्र आधार है। फरवरी 2026 में उन्हें अचानक कमर दर्द की तीव्र शिकायत हुई। अम्बिकापुर के चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया, परंतु पीड़ा कम नहीं हुई और तकलीफ लगातार बढ़ती चली गई।
स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें रायपुर के बालको हॉस्पिटल ले गए, जहाँ विस्तृत जाँच में मल्टीपल मायलोमा नामक कैंसर की पुष्टि हुई। इस दुर्लभ बीमारी के उपचार का अनुमानित व्यय सुनकर परिवार के सामने अंधेरा छा गया, क्योंकि लघु कृषि से होने वाली आय से इतनी बड़ी राशि जुटाना संभव नहीं था। ऐसी विकट घड़ी में उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली, जिसके अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के उपचार हेतु पात्र परिवारों को 25 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना से जुड़ते ही परिवार की आर्थिक चिंता दूर हो गई और वे पूरे मनोयोग से उपचार पर ध्यान दे सके।
बालको हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों के दल ने परामर्श उपरांत पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उपचार आरंभ किया और उपचार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पूरे उपचार पर 15 लाख रुपये का व्यय हुआ, जिसकी सम्पूर्ण राशि योजना के अंतर्गत वहन की गई और परिवार को अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ा। स्वास्थ्य लाभ लेकर राजेन्द्र प्रसाद अपने गाँव पस्ता में परिजनों के बीच लौट आए और आज नई ऊर्जा के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
आभार व्यक्त करते हुए राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि योजना ने उन्हें असहनीय पीड़ा से राहत दिलाई और उनके परिवार को कर्ज के बोझ में डूबने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पीड़ा समझकर संचालित यह योजना जरूरतमंदों के लिए वरदान है, जिसके लिए वे शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभारी हैं।
सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना इसी सेवा और समर्पण में निहित है, जहाँ शासन की संवेदनशील पहल आम नागरिक के जीवन में सीधा परिवर्तन लाती है। राजेन्द्र प्रसाद की यह सफलता की कहानी बताती है कि गंभीर और दुर्लभ बीमारियों में भी अब आर्थिक अभाव उपचार के आड़े नहीं आता। जिला प्रशासन द्वारा जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों से इन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

      रायपुर, 12 नवंबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक…

    Read more

    जिले में 26 नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित, किसानों को मिलेगी सुविधा

          *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*   *- जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 किसान…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?