Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भावस्था में निशा को मिला आर्थिक संबल

मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में पोषण और स्वास्थ्य की चिंता हुई कम, योजना की सहायता बनी सहारा
निशा ने कहाकृयोजना से खान-पान और स्वास्थ्य देखभाल में मिली मदद
 

अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2026/  मातृत्व के दौरान महिलाओं को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरत के समय परिवारों के लिए उपयोगी सहारा बन रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सहायता से वे अपने और शिशु के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ऐसी ही “सेवा की कहानी” अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कतकालो की श्रीमती निशा की है, जिन्हें योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने गर्भावस्था के दौरान संबल दिया।

पहली गर्भावस्था में मिली 5 हजार रुपए की सहायता
निशा बताती हैं कि पहली बार गर्भवती होने पर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी और लाभ मिला। योजना के तहत उन्हें कुल 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो किस्तों प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने खान-पान, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में किया।

गर्भावस्था के दौरान मां का पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य देखभाल मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए महत्वपूर्ण होती है। निशा के लिए योजना से मिली राशि ने इसी महत्वपूर्ण समय में आर्थिक चिंता को कम करने में मदद की। उन्होंने बताया कि सहायता मिलने से पौष्टिक खान-पान की व्यवस्था करने में सुविधा हुई और अपने स्वास्थ्य के साथ बच्चे की सेहत का ध्यान रखने में भी सहयोग मिला।

“गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत मददगार है योजना”

अपने अनुभव साझा करते हुए निशा ने कहा, पहली बार गर्भवती होने पर मुझे आंगनबाड़ी के माध्यम से 5 हजार रुपए की सहायता दो किस्तों में मिली। इस पैसे से मेरे खान-पान में सुविधा हुई। यह सहायता मेरे और मेरे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत काम आई। गर्भवती महिलाओं के लिए यह बहुत मददगार है। उन्होंने योजना से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल रहा संबल
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को प्रोत्साहित करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र महिलाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने और उन्हें लाभ से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

निशा की कहानी बताती है कि समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता किस तरह गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायक बनीं है।

  • Related Posts

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल नीट उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में चयनित मेधावी छात्रा को रूपये 53 हजार…

    Read more

    अब बारिश के भरोसे रहने की मजबूरी खत्म

        मनरेगा के कुएँ से नियमित सिंचाई कर लहलहा उठे तोकापाल के पाकलू पोयाम के खेत   जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज