Ro no D15139/23

कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहा बस्तर क्रिएटर्स हब विश्वविद्यालय के जर्नलिज्म छात्रों ने किया पाॅडकास्ट स्टूडियो का भ्रमण

 
 

जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लाला जगदलपुरी सेंट्रल लाईब्रेरी परिसर में स्थापित बस्तर किएटर्स हब का विजिट किया। विद्याथियों ने इस दौरान पाॅडकास्ट स्टूडियो की सुविधा एवं इसके रिकार्डिंग व एडिटिंग प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नायक ने युवाओं को मार्गदर्शित किया। उन्होंने बताया कि बस्तर में कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। साथ ही कंटेंट क्रिएशन के माध्यम से बस्तर के इन्फाॅर्मेशन को दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस स्टूडियो में कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। स्टूडियो में मौजूद प्रोफेशनल कैमरे से युवा विविध विषय पर कटेंट तैयार कर सकते हैं। बस्तर के क्षेत्रीय बोली में भी कंटेंट बनाकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
इस दौरान संवाद के जिला कोऑर्डिनेटर ने पाॅडकास्ट स्टूडियो की संचालन, रिकार्डिंग व एडिटिंग प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस पाॅडकाॅस्ट स्टूडियो में हाइटेक कैमरे, माईक, लाईट, मिक्सर, एडिटिंग सिस्टम उपलब्ध है। बैकग्राउंड को अपने कंटेंट के अनुसार परिवर्तित करने की भी सुविधा है। कंटेंट किएटर इस पाॅडकाॅस्ट स्टूडियो का नाॅमिनल फीस पर उपयोग कर सकते हैं। सितंबर और अक्टूबर महीने में रिकार्डिंग को युवाओं के लिए निःशुल्क रखा गया है।
विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला विभागाध्यक्ष डाॅ. विनोद कुमार सोनी के मार्गदर्शन में डाॅ. कुमार सिंह तोप्पा व निरंजन कुमार ने विजिट टीम का नेतृत्व किया। विजिट में पीडीजेएमसी के स्टूडेंट्स कालेंद्र, हर्षवर्धन, सोनसिंग, सुरेंद्र, आशीष, प्रशांत, गोविंद, हिमांशु, जयशंकर, भवानी, मैना, टिकेश्वरी, मोहित, राजन, प्रवीर, अजय आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?