Ro no D15139/23

कलेक्टर और एसपी ने बस्तर दशहरा पर्व की तैयारी के तहत प्रमुख स्थलों का लिया जायजा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को नियत समयपूर्व सुनिश्चित करने दिए निर्देश

 
 

जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियों को सुनिश्चित कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने संयुक्त रूप से बस्तर दशहरा पर्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सिरहासार, काछनगुड़ी, जिया डेरा, माड़िया सराय, निशा जात्रा गुड़ी और दशरा पसरा पहुंचकर वहां की मौजूदा स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात तथा श्रद्धालुओं व रस्म अदायगी से जुड़े लोगों के ठहरने की सुविधाओं का गहन मुआयना किया। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तय समय-सीमा के पूर्व सभी कार्यों एवं व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नायक, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री मनीष वर्मा सहित राजस्व, लोक निर्माण तथा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी साथ रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?