Ro no D15139/23

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल
नीट उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में चयनित मेधावी छात्रा को रूपये 53 हजार 500 की आर्थिक सहायता

कोरबा, 22 सितंबर 2026/
प्रतिभा को अवसर मिले, तो सपनों को नई दिशा मिलती है। खनन प्रभावित क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोरबा जिला प्रशासन द्वारा स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। योजना के जरिए विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संबल दिया जा रहा है, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनकी मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की राह में बाधा न बनें।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार संचालित इस पहल के तहत उच्च शिक्षा के लिए चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा के अवसरों का विस्तार करते हुए विद्यार्थियों को अपनी क्षमता के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इसी क्रम में पाली विकासखंड निवासी सुश्री चंद्रिका कंवर, पिता श्री प्रधान सिंह ने हायर सेकेंडरी स्कूल चौतमा से कक्षा 12वीं की शिक्षा पूर्ण करने के बाद नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। डॉक्टर बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही चंद्रिका की एमबीबीएस शिक्षा से संबंधित आवश्यक राशि का सहयोग डीएमएफ, कोरबा के माध्यम से किया जाएगा।
आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव द्वारा सुश्री चंद्रिका कंवर को रूपये 53 हजार 500 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता उनकी चिकित्सा शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण संबल प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    उपचारित जल के उपयोग पर जोर, निकायों को 50 किमी के दायरे में यूजर तलाशने के निर्देश

    उद्योगों से लेकर रेलवे तक में उपयोग की होगी पड़ताल, 15 दिनों में निकाय देंगे जानकारी *6 शहरों में बन रहे कुल 338 एमएलडी के एसटीपी*   *सूडा ने निकायों…

    Read more

    अब बारिश के भरोसे रहने की मजबूरी खत्म

        मनरेगा के कुएँ से नियमित सिंचाई कर लहलहा उठे तोकापाल के पाकलू पोयाम के खेत   जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज