Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से आरती बाई को मिल रहा आर्थिक संबल

नियमित आर्थिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों को मिल रहा सहारा
कोरबा 22 सितंबर 2026/
जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवारीपारा की रहने वाली श्रीमती आरती बाई के परिवार के लिए महतारी वंदन योजना नियमित आर्थिक सहयोग का माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है, जिससे परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में उन्हें आर्थिक सहारा मिल रहा है।
आरती बाई के पति यात्री बस में हेल्पर के रूप में कार्य करते हैं। वे प्रतिदिन काम के लिए घर से निकलते हैं, लेकिन इस कार्य से होने वाली आमदनी सीमित है। परिवार में दो बच्चे हैं, जो नियमित रूप से स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी एक बेटी हायर सेकेंडरी स्कूल में तथा एक बेटा हाई स्कूल में अध्ययनरत है।
आरती बाई बताती हैं कि परिवार की सीमित आय में बच्चों की पढ़ाई और घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की नियमित राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी आवश्यकताओं, घर के जरूरी खर्चों तथा अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में करती हैं।
आरती बाई के अनुसार, समय पर मिलने वाली यह राशि परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग देती है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मविश्वास और संबल मिलता है तथा बच्चों की शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।
आरती बाई ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना से उन्हें अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में नियमित सहायता मिल रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
आरती बाई के परिवार के लिए महतारी वंदन योजना की यह नियमित सहायता केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा को जारी रखने और परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

  • Related Posts

    एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह के विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

      मेहनत, प्रतिभा और संकल्प से चमके एकलव्य के सितारे, राष्ट्रपति भवन तक पहुंची पथर्रीडीह के विद्यार्थियों की उपलब्धि नीट परीक्षा में 13 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता, राधेश्याम का…

    Read more

    संतश्री अशोक तिवारी स्मृति सम्मान से अलंकृत किए जाएंगें प्रो.संजय द्विवेदी

    *गोपालगंज (बिहार) में आयोजित ‘सदानीरा महोत्सव’ में होगा सम्मान* *भोपाल, 13 नवंबर।* प्रख्यात लेखक प्रो.संजय द्विवेदी को राष्ट्रीय चेतना के जागरण संबंधी लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?