Ro no D15139/23

बाल कलाकार वेदीका सोनी ने भरतनाट्यम से बिखेरी प्रतिभा

चक्रधर समारोह के मंच पर 9वीं संध्या में दर्शकों ने कलाकारों को लिया हाथों हाथ
41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर महोत्सव के मंच पर नन्हीं बाल कलाकार वेदीका सोनी ने अपने मनोहारी भरतनाट्यम से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। महज 8 वर्ष की उम्र में वेदीका ने अपनी नृत्य प्रतिभा, भावाभिव्यक्ति और लयबद्ध प्रस्तुति से शास्त्रीय नृत्य के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया।

कक्षा 4 की छात्रा वेदीका ने 6 वर्ष की आयु में भरतनाट्यम का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। पिछले दो वर्षों से वे निरंतर अभ्यास और गुरुजनों के मार्गदर्शन में इस शास्त्रीय नृत्य शैली की बारीकियां सीख रही हैं। उन्हें गुरु कृपा वंजारी के मार्गदर्शन तथा डॉ. रतीश बाबू के सान्निध्य में प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है।
कम उम्र में ही वेदीका ने देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन प्रतियोगिता, कलावंत, प्रणवम् महोत्सव, देश राग, नटरंग सहित अनेक राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में सहभागिता कर अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

  • Related Posts

    मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने राज्य स्तरीय कार्यशाला

      आत्महत्या रोकथाम, मनोवैज्ञानिक प्राथमिक सहायता, टेली-मानस, नशामुक्ति सेवाओं और जिला कार्ययोजना पर हुई चर्चा रायपुर, 23 सितंबर 2026/ प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बेहतर बनाने…

    Read more

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने किया कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण

      छात्राओं से संवाद कर जानी समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश रायपुर, 23 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने राज्य महिला आयोग की…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन