Ro no D15139/23

नया धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत, अब गांव के पास ही बेच सकेंगे उपज

टांगापानी के आसपास के 8-9 गांवों के लगभग 850 किसानों को मिलेगी सुविधा, समय और परिवहन खर्च की होगी बचत

धमतरी, 15 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। जिले के नए और पुराने उपार्जन केंद्रों में खरीदी शुरू होने के साथ ही टांगापानी के किसानों के लिए यह दिन विशेष खुशी लेकर आया। लंबे समय से नए धान खरीदी केंद्र की मांग कर रहे किसानों को अब अपने गांव के समीप ही उपज बेचने की सुविधा मिल गई है।

 

टांगापानी क्षेत्र के आसपास के 8-9 गांवों के किसान पहले धान बेचने के लिए सेमरा (सिहावा) उपार्जन केंद्र जाते थे। दूरी अधिक होने के कारण उन्हें परिवहन खर्च, समय और अतिरिक्त मेहनत उठानी पड़ती थी। नए केंद्र के शुरू होने से लगभग 850 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। पहले करीब 1,400 किसानों का दबाव छोटे उपार्जन केंद्र पर रहता था, जिससे खरीदी के दौरान भीड़ और असुविधा होती थी। अब किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिलेगी।

 

नए केंद्र में पहले ही दिन किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। आज दो किसानों ने टोकन के माध्यम से कुल 58 क्विंटल धान का विक्रय किया। ग्राम खड़पथरा के किसान मोतीराम ध्रुव, पिता रामभुवन ने 40 क्विंटल तथा धर्मेंद्र कुमार निषाद, पिता प्यारीलाल निषाद ने 18 क्विंटल धान बेचा। किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी तथा धान बेचने की प्रक्रिया भी सुविधाजनक होगी।

धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ समिति अध्यक्ष एवं ग्राम ठेमली के सरपंच श्री रामसिंग मरकाम ने किया। इस अवसर पर यशवंत मंडावी,सरपंच ग्राम पंचायत भड़सिवना, नील कुमार कोडोप्पी,सरपंच, ग्राम पंचायत कोंगेरा,मुकेश कुमार कुंजाम ,ग्राम पटेल,सोहन लाल साहू, अमर सिंह, धनसाय नागवंशी, पंचम सिंह सलाम, सूरजभान सलाम, शोभाराम नागवंशी, गोविंद मरकाम, गट्टासिल्ली,समिति पूर्व अध्यक्ष ,अनूप कुमार साहू, सेमरा समिति अध्यक्ष,राधेश्याम नाग, किसान संघ अध्यक्ष श्री पुनीत राम सह, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर कश्यप, सेमरा समिति पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह देवांगन विनय देवांगन कुमार डोटे पूर्व सरपंच श्रीमती बिसन्तीन पालेश्वर, मीना नेताम, गणेशिया मरकाम

क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समिति पदाधिकारी, किसान संघ के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि किसानों की सुविधा और उनकी उपज का सुगमतापूर्वक विक्रय सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। नए धान उपार्जन केंद्रों की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रयास किया गया है कि किसानों को अपने गांव और क्षेत्र के नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिले, जिससे उनका समय, श्रम और परिवहन व्यय बचे। सभी उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी, आवश्यक व्यवस्थाओं और किसानों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान

    ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से मिली सहूलियत, सरल और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान हुए संतुष्ट   धमतरी, 15 नवंबर 2026। पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में आज 15 नवंबर को जनजातीय…

    Read more

    गांव के करीब पहुँची धान खरीदी की सुविधा,  धमतरी में 8 नए उपार्जन केंद्रों की शुरुआत से किसानों को मिली बड़ी राहत

    अब 100 के स्थान पर 108 केंद्रों में धान खरीदी, समय, परिवहन खर्च और अनावश्यक मेहनत की होगी बचत   धमतरी, 15 नवंबर 2026। किसानों की सुविधा, उनकी मेहनत की…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप