Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होगा आंगन मिलन उत्सव

 

धमतरी, 23 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक आंगन मिलन उत्सव आयोजित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस संबंध में जिले की समस्त एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के परियोजना अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आंगन मिलन उत्सव का उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों से समुदाय की सहभागिता को और मजबूत करना तथा बच्चों एवं उनके परिवारों को आंगनबाड़ी केन्द्र की गतिविधियों से जोड़ना है।कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पीले चावल देकर घर-घर जाकर ग्रामीणों को आंगन मिलन उत्सव में शामिल होने का न्यौता देंगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी कराकर भी कार्यक्रम की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी।

जिले की प्रत्येक परियोजना में सेक्टरवार क्लस्टर बनाए जाएंगे तथा संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों में निर्धारित अवधि के दौरान आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आंगन मिलन उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करें तथा अधिक से अधिक परिवारों एवं समुदाय के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में 27 सितंबर 2026 को कृषि उपज मंडी, कुरूद में जिला स्तरीय आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़े हितग्राहियों, कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं समुदाय की सहभागिता रहेगी।

  • Related Posts

    किसान किशोर कुमार सिरमौर ने ऐप से टोकन कटाकर बेचा 130 कट्टा धान

    *डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान खरीदी की प्रक्रिया*   रायपुर,15 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था*   *21 क्विंटल से…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप