Ro no D15139/23

किसान किशोर कुमार सिरमौर ने ऐप से टोकन कटाकर बेचा 130 कट्टा धान

*डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान खरीदी की प्रक्रिया*

 

रायपुर,15 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का लाभ उठाकर बलौदाबाजार भाटापारा जिले के भरसेला ग्राम पंचायत के किसान श्री किशोर कुमार सिरमौर ने अपनी मेहनत से उत्पादित धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। किसान किशोर कुमार सिरमौर ने धान विक्रय के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। डिजिटल सुविधा का उपयोग करते हुए उन्होंने बिना किसी अनावश्यक परेशानी के धान विक्रय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

 

 

ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने के बाद उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज ले जाकर कुल 130 कट्टा धान का विक्रय किया। समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था से उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिला। किसान किशोर कुमार सिरमौर का कहना है कि किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हुई है। डिजिटल तकनीक ने किसानों का समय बचाने के साथ खरीदी व्यवस्था को भी अधिक सरल बनाया है।किसान किशोर कुमार सिरमौर की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि शासन की डिजिटल पहल और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था किसानों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    अवैध रूप से धान विक्रय का प्रयास, 36 क्विंटल धान जप्त

    *धान उपार्जन केन्द्र पदुमतरा में जांच के दौरान मिली अनियमितता*   *कृषक के खेत में धान की फसल खड़ी होने के बावजूद दूसरे व्यक्ति का धान बेचने का मामला आया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था*   *21 क्विंटल से…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप