Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने मगरलोड ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण

 

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों की समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

धमतरी, 23 सितंबर 2026। जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने मगरलोड विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का औचक निरीक्षण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, ग्रामीण सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत सिंगपुर और मोहेरा में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत सिंगपुर में सीईओ ने महतारी सदन, स्वच्छता व्यवस्था, कृषि सहकारी समिति, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, ग्रामीण बैंक, मुक्तिधाम, वृक्षारोपण कार्य तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। महतारी सदन के बेहतर संचालन और ग्रामीण महिलाओं को इसका अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने इसे सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) को हैंडओवर करने के निर्देश दिए, ताकि महिला स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण महिलाओं की गतिविधियों के लिए इसका प्रभावी उपयोग हो सके।

उन्होंने पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए। वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ, स्थानीय आवश्यकताओं तथा विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन की भी समीक्षा की। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कृषि सहकारी समिति के प्रबंधक के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र किसानों का समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित करने तथा कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और सभी आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सिंगपुर में निर्माणाधीन मुक्तिधाम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने बुटीगढ़ पर्यटन स्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र में उपलब्ध पर्यटन संभावनाओं एवं विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध निरई माता मंदिर में दर्शन किए तथा निरई माता समिति के सदस्यों से चर्चा कर मंदिर एवं क्षेत्र की व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

ग्राम पंचायत मोहेरा के प्रधानमंत्री जनमन क्षेत्र में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मोहेरा स्थित मिडिल एवं हाईस्कूल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालयीन गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान एवं पढ़ाई से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा उनके साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था का जायजा लिया।

सीईओ जिला पंचायत ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर योजनाओं और विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मगरलोड के सीईओ श्री रोहित बोर्झा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

      उप मुख्यमंत्री ने किया निःशुल्क विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, सकल जैन समाज एवं भारतीय जैन संगटना की पहल से दिव्यांगजनों…

    Read more

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      नगर निगम बीरगांव को बड़ी सौगात : 135 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, लगभग 110 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणा एसटीपी के…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन