Ro no D15139/23

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर पुलिस लाइन अस्पताल में लगा वृहत स्वास्थ्य मेला

752 हितग्राहियों ने कराया उपचार, वितरित किया गया आयुष काढ़ा
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद, योग, प्रकृति परीक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली को लेकर किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2026/  11 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को
पुलिस लाईन अस्पताल में वृहत स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में मुख्य रूप से मरीजों के उपचार के साथ साथ स्वस्थ्य भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश वन हेल्थ वन फ्यूचर, स्वर्ण प्राशन संस्कार, औषधि पौधों की प्रदर्शनी, आहार विहार, योग एवं नाड़ी स्वेदन, गैर संचारी रोगों के बारे में जानकारी सहित अन्य आयोजन किए गए दी गई। वहीं जांच एवं उपचार प्रकृति परीक्षण जन जागरूकता ऋतुचर्या एवं स्वस्थ रहने की उपयुक्त जानकारी भी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, नगर निगम के पार्षद श्री आलोक दुबे, श्री शशिकांत जायसवाल, श्री विकास पाण्डेय, श्री शैलेश सिंह, श्री दीपक यादव, श्री विरेन्द्र सिंह, श्री अनिल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपेश चैधरी के साथ जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिबाला जायसवाल एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात जिला आयुष अधिकारी डा. शशिबाला जायसवाल के द्वारा 11 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनमानस को आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग करना चाहिए, उन्होंने उपस्थित लोगों को इस हेतु प्रेरित किया उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों से आयुर्वेद को अपनाने प्रेरित किया। शिविर में मुख्य रूप से वात रोग, मधुमेह, रक्तचाप, उदर रोग, स्त्री रोग, कुपोषण एवं अन्य रोगों के 752 हितग्राही उपचार प्राप्त कर लाभान्वित हुए। इसके साथ 540 लोगों को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। सभी अतिथिगण के द्वारा भी आयुष काढा का पान किया गया

शिविर के सफल आयोजन में मुख्य रूप से शिविर प्रभारी डॉ. सुनील मंदिलवार, डॉ. राजकुमार मिश्रा, डॉ. मयंक शर्मा, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. दीपा साहु, डॉ. प्रीति कौशल, डॉ. भारती परिहार, डॉ. गुफरान नजीब, डॉ. नेहा गोंड, डॉ. सीमा मेहरा, डॉ. शहनाज परवीन, डॉ. कृष्ण कुमार साहू, श्रीमती ममता लकडा, श्रीमती अविनाशी कुजूर, श्रीमती रेहाना बेगम, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री अनूप तिर्की, श्री धिरेन्द्र जायसवाल, श्रीमती सरस्वती कुजूर, श्री रोशन सिंह, श्री टंकेश्वर यादव, श्री सुरेंद्र कुजूर, श्री इंदर साय, श्री देव प्रसाद का योगदान रहा।

  • Related Posts

    आधुनिक उद्यानिकी से कन्हैया लाल पटेल की आय में हुआ उल्लेखनीय इजाफा

    कोरबा 23 सितंबर 2026/कोरबा जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम बोइदा के सराईपाली निवासी श्री कन्हैया लाल पटेल के लिए उद्यानिकी विभाग की योजनाएं खेती को नई दिशा देने वाली…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ विजय कुमार भारिया का घर

    सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली बिल के खर्च से मिली राहत, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा परिवार कोरबा, 22 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन