Ro no D15139/23

जगदलपुर में पांच दिवसीय आयोजन का भव्य समापन

 
 
कलेक्टर  आकाश छिकारा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

जगदलपुर, 23 सितम्बर 2026/ स्थानीय माहेश्वरी भवन में आयोजित पांच दिवसीय सहकार मेला-2026 का समारोहपूर्वक समापन हुआ, जिसमें जिले के कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस गरिमामय अवसर पर कलेक्टर ने मेला स्थल पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का सघन निरीक्षण और अवलोकन किया। उन्होंने आयोजन को सफल, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में दिन-रात जुटे रहे कर्मचारियों व सहभागियों के समर्पण की भरपूर सराहना करते हुए उन्हें मंच से प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सहकारिता परिवार और आर्य युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में स्वदेशी एवं पारंपरिक कला का भव्य संगम देखने को मिला। मेले में कुल 70 स्टॉल सजाए गए थे, जिनमें 60 स्टॉल अन्य क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के थे, जबकि 10 स्टॉल स्थानीय शिल्पकारों व उत्पादकों के लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से हथकरघा वस्त्र, काष्ठ कला, मेटल क्राफ्ट, पारंपरिक परिधान, दुर्लभ जड़ी-बूटियों तथा घरेलू मसाला उद्योग से जुड़े उत्पादों का व्यापक प्रदर्शन और विपणन किया गया।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सहकारिता के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और स्व-सहायता समूहों को बाजार व पहचान दिलाने के इस प्रयास को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। समापन के दौरान पुरस्कार एवं सम्मान पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे और उपस्थित जनसमूह व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने इस सफल आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?