Ro no D15139/23

आज सिरहासार में संपन्न होगी डेरी गड़ाई की रस्म

बिलोरी से आएंगी पवित्र लकड़िया मण्डप आच्छादन के साथ होगा हल्दी उत्सव

 जगदलपुर, 23 सितंबर 2026/ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अंतर्गत मण्डप आच्छादन का मुख्य आधार मानी जाने वाली पवित्र रस्म डेरी गड़ाई का आयोजन कल गुरूवार 24 सितम्बर को सिरहासार भवन में पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न किया जाएगा। लोक-संस्कृति और देव-विधान के तहत इस रस्म के साथ ही दशहरा के विशाल मांगलिक मंडप की विधिवत आधारशिला रखी जाएगी।
पुरातन परंपरा के अनुसार, नगर सीमा से लगे ग्राम बिलोरी से ग्रामीण दो विशेष काष्ठ स्तंभ (लकड़ियां) लेकर सिरहासार पहुंचेंगे, जिन्हें डेरी कहा जाता है। इन पवित्र लकड़ियों की सिरहासार भवन परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद स्थापना की जाएगी।
डेरी गड़ाई और मण्डप आच्छादन का यह अनुष्ठान पूरा होते ही उत्सव का माहौल और अधिक उल्लासमय हो जाता है। परंपरा के अनुसार, डेरी स्थापना के तुरंत बाद मेंबरीनों द्वारा उत्साहपूर्वक हल्दी खेली जाती है। यह हल्दी उत्सव बस्तर दशहरा को एक मांगलिक प्रसंग की तरह उल्लास और आत्मीयता से भर देता है। इस ऐतिहासिक विधान में विभिन्न परगनों के मांझी, चालकी, सिरहा-गुनिया और पारंपरिक पुजारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    आधुनिक उद्यानिकी से कन्हैया लाल पटेल की आय में हुआ उल्लेखनीय इजाफा

    कोरबा 23 सितंबर 2026/कोरबा जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम बोइदा के सराईपाली निवासी श्री कन्हैया लाल पटेल के लिए उद्यानिकी विभाग की योजनाएं खेती को नई दिशा देने वाली…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ विजय कुमार भारिया का घर

    सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली बिल के खर्च से मिली राहत, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा परिवार कोरबा, 22 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन