Ro no D15139/23

इमली चपाती निर्माण से बदली बस्तर के किसान डमरू कश्यप की तकदीर

 
केंद्र सरकार की योजना से बने आत्मनिर्भर उद्यमी

जगदलपुर, 23 सितंबर 2026/ दृढ़ इच्छाशक्ति और सरकारी योजनाओं के सही मार्गदर्शन से किस तरह एक साधारण किसान आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम कर सकता है, इसे बस्तर जिले के ग्राम कुम्हारवंड निवासी श्री डमरू कश्यप ने साबित कर दिखाया है। आठवीं तक शिक्षित डमरू कश्यप मूल रूप से एक कृषक हैं, लेकिन खेती से पर्याप्त आमदनी न होने के कारण उनके परिवार को अक्सर गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। परिवार के भरण-पोषण और अतिरिक्त आय का जरिया तलाशने के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध वनोपज का सदुपयोग करने की ठानी। बस्तर में इमली के भारी उत्पादन को देखते हुए उन्होंने सीमित संसाधनों के साथ इमली चपाती निर्माण की इकाई स्थापित करने का साहसिक फैसला लिया।

उनके इस सपने को तब नई दिशा मिली जब जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जगदलपुर द्वारा आयोजित शिविर में उन्हें केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी मिली। विभागीय अधिकारियों के निरंतर मार्गदर्शन से डमरू कश्यप ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अपना प्रोजेक्ट तैयार किया और भारतीय स्टेट बैंक बकावण्ड शाखा में आवेदन सौंपा। बैंक ने उनके उद्यम पर भरोसा जताते हुए 70 हजार रुपए का ऋण मंजूर किया, जिस पर योजना के तहत उन्हें 35 हजार 840 रुपए का शासकीय अनुदान भी प्राप्त हुआ।
वित्तीय सहायता मिलते ही उन्होंने पूरी लगन के साथ इमली चपाती निर्माण का कार्य धरातल पर शुरू कर दिया। उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाई और उनके द्वारा तैयार इमली चपाती की मांग स्थानीय हाट-बाजारों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से बढ़ने लगी। आज उनकी इस सूक्ष्म इकाई का वार्षिक टर्नओवर ढाई लाख रुपए तक पहुंच चुका है। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह मजबूत हुई है, बल्कि उन्होंने दो अन्य स्थानीय लोगों को भी रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाया है। पारंपरिक खेती की सीमाओं से निकलकर सूक्ष्म उद्यमिता के जरिए सफलता की यह नई इबारत लिखने वाले डमरू कश्यप आज पूरे क्षेत्र के युवाओं और किसानों के लिए आत्मनिर्भरता के सशक्त प्रतीक बन चुके हैं।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?