Ro no D15139/23

गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण

 

एनपी-एनसीडी के प्रभावी संचालन पर संभाग स्तर पर कार्यशालाएं; रायपुर, बस्तर के बाद बिलासपुर में भी प्रशिक्षण, पोर्टल से लेकर स्क्रीनिंग-फॉलोअप तक दी गई जानकारी

रायपुर 24 सितम्बर 2026/
गैर-संचारी रोगों (NCD) की समय पर पहचान, जांच और उपचार व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला और ब्लॉक स्तर के मैदानी अमले का प्रशिक्षण पूरा किया है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) के तहत रायपुर, बस्तर और बिलासपुर संभाग मुख्यालयों में संभाग स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें जिला नोडल अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला सलाहकार, एफएलओ, डीडीएम, बीपीएम और बीडीएम सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया।

आयोजित प्रशिक्षण में डॉ. गायत्री बांधी, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, बिलासपुर तथा डॉ. शुभा घरेवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित राज्य स्तर के सलाहकारों के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और WJCF के प्रतिनिधियों ने एनपी-एनसीडी के विभिन्न घटकों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, समय पर पहचान, रेफरल, उपचार एवं फॉलोअप से जुड़ी प्रक्रियाओं के साथ कार्यक्रम की निगरानी और रिपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

NCD पोर्टल पर भी प्रशिक्षण
कार्यशाला में NCD पोर्टल के उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य संस्थानों से प्राप्त जानकारी को पोर्टल पर दर्ज करने, डेटा के व्यवस्थित संधारण और कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी की प्रक्रिया समझाई गई।

NP-NCD के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षण श्रृंखला आयोजित की जा रही है। बिलासपुर संभाग में 23 सितंबर को प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विभाग का फोकस जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यक्रम की प्रक्रियाओं को एकरूप और व्यवस्थित करते हुए NCD की स्क्रीनिंग व फॉलोअप व्यवस्था को मजबूत करने पर है।

  • Related Posts

    आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, बदलती जीवनशैली में इसकी उपयोगिता और बढ़ी : महापौर रोहरा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित, निःशुल्क परामर्श एवं औषधि वितरण के साथ ‘परंपरा से प्रगति की ओर’ प्रदर्शनी   धमतरी, 23 सितंबर 2026। सेवा…

    Read more

    आयुर्वेद दिवस पर नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर संपन्न

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। 11वाँ आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव मेें स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम