Ro no D15139/23

लोक सेवा गारंटी से किसान रतम राम का हुआ फौती नामांतरण,

किसान हितैषी योजनाओं का मिलेगा लाभ

जशपुरनगर 24 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से किसानों को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ समय-सीमा में मिल रहा है।
इसी क्रम में कुनकुरी तहसील के ग्राम कंडोरा निवासी कृषक श्री रतम राम का लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत फौती नामांतरण पूर्ण किया गया, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
ग्राम कंडोरा निवासी श्री रतम राम के पिता स्वर्गीय सुखरू के निधन के कई वर्षों बाद भी कृषि भूमि के राजस्व अभिलेख बी-1 में उनके पिता का नाम दर्ज था। जीवित वारिस के रूप में अपना नाम दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
लोक सेवा गारंटी के तहत समय-सीमा में हुआ नामांतरण
अपनी समस्या के समाधान के लिए श्री रतम राम ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आवेदन प्रस्तुत किया। राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पटवारी जांच, मौका मुआयना एवं दावा-आपत्ति संबंधी कार्रवाई पूर्ण की गई। इसके पश्चात फौती नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कर राजस्व अभिलेख बी-1 में उनका नाम दर्ज किया गया।
समय-सीमा में हुई इस कार्रवाई से किसान रतम राम को अपनी कृषि भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेख अद्यतन कराने में मदद मिली। इससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं एग्रीस्टैक परियोजना के तहत डिजिटल किसान पहचान जैसी योजनाओं से जुड़ी पात्रता और प्रक्रियाओं में सुविधा मिलने की उम्मीद है। संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करना उनके निर्धारित पात्रता मानदंडों पर निर्भर करेगा।
समय पर सेवा मिलने से किसान ने जताया आभार
हितग्राही किसान श्री रतम राम ने कहा, मेरे पिता के नाम पर जमीन होने से मुझे लाभ नहीं मिल रहा था। लोक सेवा गारंटी से मेरा काम समय पर हो गया और बी-1 में मेरा नाम आ गया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को दिल से धन्यवाद देता हूं।ष्

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान जशपुर में सियान आइडल प्रतियोगिता का आयोजन

    बुजुर्ग दिखाएंगे अपनी प्रतिभा जशपुरनगर 24 सितंबर 2026 /समाज कल्याण विभाग जिला जशपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सियान सेवा संकल्प-जशपुर सियान आइडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    किसानों की सुविधा के लिए Agristack पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

    डिप्टी कलेक्टर  ऋतुराज बिसेन ने ली पंजीयन कार्य की प्रगति की समीक्षा जशपुरनगर 24 सितंबर 2026/ किसानों को शासकीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी विभिन्न सेवाओं का लाभ सहज, सुगम एवं…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम