Ro no D15139/23

शेखरपुर में ‘गज श्रद्धा’ की अनूठी परंपरा, हाथियों की स्मृति में मनाया जा रहा गणेश उत्सव

जशपुरनगर 24 सितंबर 2026/ जशपुर जिले के वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के परिसर सराईटोला अंतर्गत ग्राम शेखरपुर में वन्यजीवों के प्रति आस्था और सह-अस्तित्व की एक अनूठी परंपरा आज भी जीवंत है। वर्ष 2009 में विद्युत करंट की चपेट में आने से दो जंगली हाथियों की मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने उन्हें भगवान गणेश का प्रतीक मानते हुए हिन्दू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर उसी स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। तब से प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी पर यहाँ श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है।
वन्यजीव संरक्षण तथा मानव-हाथी सह-अस्तित्व के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से 22 सितम्बर 2026 को वन परिक्षेत्र पत्थलगांव द्वारा ग्राम शेखरपुर में गजरथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को हाथियों के संरक्षण, उनके व्यवहार और मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
वन विभाग ने ग्रामवासियों की इस भावना की सराहना करते हुए कहा कि शेखरपुर की ‘गज श्रद्धा’ की परंपरा प्रकृति, संस्कृति और वन्यजीव संरक्षण के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर

    *नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला*   *एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?