Ro no D15139/23

Video News रास गरबा में ‘रेंट पर पार्टनर’ के विज्ञापन पर फूटा गुस्सा कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर को सौंपा गया ज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: कन्हैया
सोशल मीडिया से तत्काल विवादित पोस्ट हटाने और आयोजकों पर मामला दर्ज करने की मांग
रायपुर। हिंदू धर्म के पावन पर्व नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले रास गरबा में ‘रेंट पर पार्टनर’ उपलब्ध कराने संबंधी सोशल मीडिया विज्ञापन को लेकर जनाक्रोश भड़क गया है। इस गंभीर मुद्दे पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि जगत जननी मां जगदंबे की आराधना का पर्व नवरात्रि अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर रास गरबा के लिए ‘रेंट पर पार्टनर’ का पोस्टर जारी कर विज्ञापन करना सनातन धर्म का अपमान है और इससे माँ दुर्गा के उपासकों व समस्त सनातन धर्मियों की धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं।
कन्हैया अग्रवाल ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि कुछ इवेंट कंपनियां लगातार धार्मिक आयोजनों को टारगेट कर सामाजिक मर्यादाओं को तार-तार कर रही हैं। भविष्य में कोई भी संस्था या इवेंट कंपनी इस तरह का दुस्साहस न कर सके, इसके लिए ऐसे असामाजिक तत्वों और आयोजकों पर गैर-जमानती धाराओं के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल संगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि इससे पहले भी न्यूड पार्टी और रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर ‘महिलाओं के लिए पैग फ्री’ जैसे अनैतिक विज्ञापन जारी कर शासन-प्रशासन को चुनौती दी जा चुकी है। ऐसी प्रवृत्तियों पर समय रहते लगाम लगाना बेहद जरूरी है।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद:
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, सुरेश बाफना, आस मोहम्मद, शरद गुप्ता, देवेंद्र पवार, शंकर सेन, राजेश त्रिवेदी, प्रतीक तिवारी, सैफुल्लाह, जी. करणराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर

    *नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला*   *एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?