
राजनांदगांव 25 सितम्बर 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितम्बर से 27 सितम्बर 2026 तक राजनांदगांव जिले आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 5 संभाग बस्तर, बिलासुपर, सरगुजा, रायपुर एवं मेजबान दुर्ग के खिलाड़ी शामिल हुई है। हॉकी (बालक-बालिका 17 वर्ष) खेल का आयोजन श्री गुरूनानक स्कूल तथा योगा (बालक-बालिका 14, 17, 19 वर्ष), बैडमिंटन (बालक-बालिका 14 वर्ष), क्रिकेट (बालक 19 वर्ष) खेलों का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता के 14 वर्ष बालक वर्ग में विभिन्न संभागों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।
बैडमिंटन खेल के मुकाबलों में बिलासपुर ने रायपुर को 2-0 से, दुर्ग ने सरगुजा को 2-0 से, बस्तर ने सरगुजा को 2-1 से तथा दुर्ग ने बस्तर को 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के आगे के चरण में टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बिलासपुर और बस्तर के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने बस्तर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रायपुर ने दुर्ग को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
प्रतियोगिता अंतर्गत ट्रेडिशनल योगासन व्यक्तिगत श्रेणी के 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर संभाग प्रथम, दुर्ग संभाग द्वितीय एवं बिलासपुर संभाग तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार 14 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर संभाग प्रथम, द्वितीय स्थान में दुर्ग संभाग एवं बिलासपुर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता अंतर्गत ट्रेडिशनल योगासन व्यक्तिगत श्रेणी के 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर संभाग प्रथम, बिलासपुर संभाग द्वितीय व तृतीय स्थान पर बस्तर संभाग विजेता रहा। 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर संभाग के खिलाडिय़ों बेहतर कौशल दिखाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर बिलासपुर रही तथा दुर्ग संभाग को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता अन्तर्गत ट्रेडिशनल योगासन व्यक्तिगत श्रेणी में बालक 19 वर्ष में प्रथम स्थान पर रायपुर संभाग, द्वितीय स्थान पर दुर्ग संभाग एवं तृतीय स्थान पर बिलासपुर विजेता रहा। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रायपुर संभाग, द्वितीय स्थान पर बिलासपुर संभाग व तृतीय स्थान पर दुर्ग संभाग रहा।
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में बालक 17 वर्ष के मध्य खेले गए मैच में सरगुजा विरूद्ध बिलासपुर के मध्य मैच (0-0) टाई रहा। बस्तर विरूद्ध रायपुर संभाग के बीच खेले गए मैच में (1-1) गोल कर मैच ड्रॉ पर रहा। वही बस्तर विरूद्ध दुर्ग संभाग द्वारा खेले गए मैच (0-6) अंक प्राप्त कर दुर्ग संभाग विजयी रहा। वही हॉकी प्रतियोगिता के बालिका 17 वर्ष में सरगुजा विरूद्ध बिलासपुर संभाग के बीच हुए मैच में (2-3) से बिलासपुर संभाग विजयी रही। बस्तर बनाम रायपुर संभाग द्वारा खेले गए मैच (4-1) से बस्तर संभाग विजयी। वहीं दुर्ग विरूद्ध बस्तर संभाग द्वारा खेले गए मैच में दुर्ग संभाग (3-0) से विजयी रहा।









