Ro no D15139/23

जशपुर जिले के 488 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

‘मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर समुदाय के साथ हुई चर्चा

जशपुरनगर 25 सितम्बर 2026/ जशपुर जिले में आज 25 सितम्बर को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिले के कुल 118 क्लस्टर के 488 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में समुदाय की सहभागिता के साथ ‘मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा बच्चों एवं माताओं के बेहतर पोषण के लिए संतुलित आहार और पोषण संबंधी आदतों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग स्वयं एवं बच्चों के पोषण पर करने वाली माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं समुदाय के सदस्यों द्वारा पोषण प्रतिज्ञा भी ली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से समुदाय की भागीदारी बढ़ाना तथा मातृ एवं बाल पोषण के प्रति जागरूकता को मजबूत करना है।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितम्बर से 6 अक्टूबर 2026 तक निरंतर किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी रहेगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बेहतर सहभागिता एवं पोषण संबंधी पहल करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय के साथ जोड़ते हुए बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पोषण तथा समग्र विकास के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    *लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की*   *सभी कार्यस्थलों को बाधारहित करने के निर्देश, टाइमलाइन का…

    Read more

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    *उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ*   रायपुर, 25 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी