Ro no D15139/23

जश लर्न से आसान हुई गणित की पढ़ाई, अंजनी अब जोड़-घटाव के सवाल आसानी से कर रही हल

फोन कॉल के जरिए शिक्षिका से मिल रहा मार्गदर्शन
अभिभावकों की सहभागिता से बच्चों में बढ़ रहा गणित के प्रति आत्मविश्वास

जशपुरनगर 25 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों का सकारात्मक असर अब बच्चों की पढ़ाई में दिखाई देने लगा है। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों की बुनियादी गणितीय समझ मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित जश लर्न कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के जरिए नियमित शैक्षणिक सहयोग दिया जा रहा है। इसका परिणाम है कि गणित में कठिनाई महसूस करने वाले बच्चे अब जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसी मूलभूत गणितीय संक्रियाओं को आसानी से समझने और सवाल हल करने लगे हैं।
मनोरा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला तिगरा की कक्षा चौथी की छात्रा अंजनी बरुआ भी जश लर्न से लाभान्वित होने वाली छात्राओं में शामिल हैं। अंजनी के पिता ने बताया कि पहले उसे गणित समझने में परेशानी होती थी। कई बार सामान्य गणितीय सवालों को हल करने में भी उसे कठिनाई आती थी। जश लर्न  कार्यक्रम के तहत शिक्षिका द्वारा फोन के माध्यम से उसे नियमित रूप से समझाया जाता है। पढ़ाई के दौरान वे स्वयं भी बच्ची के साथ रहते हैं और उसकी सहायता करते हैं। अब अंजनी गणित के प्रारंभिक सवालों को पहले की तुलना में आसानी से हल कर पा रही है।
शासकीय प्राथमिक शाला तिगरा की शिक्षिका अनुराधा पैंकरा ने बताया कि कक्षा में ऐसे बच्चों को चिन्हांकित किया गया है, जिन्हें गणित विषय में अपेक्षाकृत अधिक सहायता की आवश्यकता है। जश लर्न के तहत इन बच्चों को फोन कॉल के माध्यम से जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसी मूलभूत गणितीय संक्रियाओं को सरल तरीके से समझाया जाता है। बच्चों से अभ्यास भी कराया जाता है और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में अभिभावक भी बच्चों के साथ रहते हैं, जिससे घर पर भी अभ्यास जारी रहता है। अब बच्चे स्वयं शिक्षिका के फोन का इंतजार करते हैं और सीखने के प्रति उनमें उत्साह बढ़ा है।
फरसाबहार के पायलट प्रोजेक्ट से पूरे जिले तक पहुंचा जश लर्न
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विगत दिवस अपने निज निवास बगिया से जशपुर जिले की अभिनव शैक्षणिक पहल जश लर्न का जिला स्तरीय शुभारंभ किया। फरसाबहार विकासखंड में सफल पायलट परियोजना के रूप में संचालित इस कार्यक्रम को अब जिले के सभी विकास खंडों में लागू किया जा रहा है। जश लर्न के तहत कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के ऐसे विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के माध्यम से शैक्षणिक सहयोग दिया जा रहा है, जिन्हें गणित विषय में अतिरिक्त मार्गदर्शन की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसी मूलभूत गणितीय संक्रियाओं को समझाने के साथ-साथ नियमित अभ्यास भी कराया जाता है।
अभिभावकों की सहभागिता से घर पर भी जारी है सीखने का सिलसिला
कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को भी विशेष महत्व दिया गया है। फोन कॉल के दौरान अभिभावक बच्चों के साथ रहते हैं और शिक्षकों द्वारा बताए गए अभ्यास को घर पर भी जारी रखने में सहयोग करते हैं। इससे बच्चों को विद्यालय के साथ-साथ घर पर भी सीखने का वातावरण मिल रहा है। जश लर्न का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक सीखने का अवसर पहुंचाना, उसकी बुनियादी गणितीय क्षमताओं को मजबूत करना और शिक्षा में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। साथ मिलकर सीखें, आगे बढ़ें की भावना पर आधारित यह पहल बच्चों में गणित के प्रति झिझक कम करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में उपयोगी साबित हो रही है। जशपुर जिले में यह नवाचार बच्चों की सीखने की क्षमता को मजबूत करने के साथ शिक्षा में शिक्षक और अभिभावक की साझेदारी का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है।

  • Related Posts

    सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    *लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की*   *सभी कार्यस्थलों को बाधारहित करने के निर्देश, टाइमलाइन का…

    Read more

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    *उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ*   रायपुर, 25 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी