Ro no D15139/23

बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित

भारी बारिश के बीच 19 माताओं को मिला पोषण शक्ति सम्मान*

रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को बस्तर जिले की सभी 9 बाल विकास परियोजनाओं के तहत आने वाले 305 आंगनबाड़ी केंद्रों में इस वृहद कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था, किंतु क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के चलते यह केवल 07 आंगनबाड़ी केंद्रों में ही आयोजित किया जा सका। प्रतिकूल मौसम के बावजूद इन 7 केंद्रों में कुल 217 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

कार्यक्रम के दौरान उन जागरूक माताओं की विशेष सराहना की गई जिन्होंने ‘महतारी वंदन योजना’ से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग अपने और अपने बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए किया। जिले भर में ऐसी 19 जागरूक माताओं को विभाग द्वारा “पोषण शक्ति सम्मान” से नवाजा गया। इसके साथ ही केंद्रों में गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक टीके लगाए गए।

समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पौष्टिक थाली और स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों को तैयार करने की विधियों का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा उपस्थित जनसमूह के लिए सामुदायिक न्योता भोज का आयोजन किया गया, जबकि महिलाओं के लिए मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताएं और बच्चों के लिए “स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता” जैसी गतिविधियां आयोजित कर कार्यक्रम को प्रेरक और सुरुचिपूर्ण बनाया गया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम धनौली में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

    स्कूली बच्चों ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देकर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के लिए किया प्रेरित*   रायपुर, 25 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही…

    Read more

    436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

    *कठिन समय में कानतु राम के परिवार का संबल बनी ‘बिहान’ की पहल*   रायपुर,25 सितम्बर 2026/   विपरीत परिस्थितियों में एक छोटी-सी बचत किस तरह किसी परिवार के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी