Ro no D15139/23

बांधों में बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर महानदी सहित नदी-नालों के किनारे अलर्ट

गंगरेल बांध से 2.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा, महानदी में 2.47 लाख क्यूसेक पानी प्रवाहित

धमतरी, 25 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही वर्षा तथा बांधों में पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए जलाशयों के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आगामी वर्षा एवं जलाशयों में पानी की संभावित आवक को ध्यान में रखते हुए गंगरेल बांध सहित जिले के अन्य जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने महानदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

दिनांक 25 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे की स्थिति में जिले के प्रमुख जलाशयों में जलभराव की स्थिति इस प्रकार है—

* गंगरेल जलाशय: 96.54 प्रतिशत, आवक 1,77,006 क्यूसेक

* मुरूमसिल्ली जलाशय: 99.10 प्रतिशत, आवक 15,207 क्यूसेक

* दुधावा जलाशय: 100 प्रतिशत, आवक 44,595 क्यूसेक

* सोंढूर जलाशय: 87.74 प्रतिशत, आवक 28,726 क्यूसेक

गंगरेल बांध से 2.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

बांधों में पानी की लगातार बढ़ती आवक एवं जलस्तर को देखते हुए गंगरेल बांध से 2,51,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें से रुद्री बैराज के माध्यम से 4,000 क्यूसेक पानी नहर में तथा 2,47,000 क्यूसेक पानी महानदी में प्रवाहित किया जा रहा है। जलाशय में पानी की आवक एवं आगामी वर्षा की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर पानी छोड़ने की मात्रा में और वृद्धि की जा सकती है।

इसी प्रकार सोंढूर जलाशय से नदी में 27,024 क्यूसेक, दुधावा जलाशय से 25,492 क्यूसेक तथा मुरूमसिल्ली जलाशय से 11,472 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

नदी तटीय गांवों में अलर्ट, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील

जलाशयों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण महानदी एवं अन्य नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे सभी गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नदी, नाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाएं। अनावश्यक रूप से नदी-नालों को पार न करें और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें। जलस्तर बढ़ने अथवा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन एवं स्थानीय अमले द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

आवश्यकता पड़ने पर नागरिक प्रशासन द्वारा चिन्हांकित सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर तत्काल पहुंचें और सुरक्षित रहें। जिला प्रशासन द्वारा जलाशयों एवं नदी-नालों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    पांच सफाई मित्रों का सम्मान; जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने किया श्रमदान और पौधरोपण रायपुर, 25 सितंबर 2026/ स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रायपुर के…

    Read more

    सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री अंत्योदय सेवा वंदन पर्व एवं वीरगाथा सम्मान समारोह में हुए शामिल, ‘नमो सेवा गाथा’ का हुआ मंचन*   *समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों, पुलिस,…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी