Ro no D15139/23

14 गेट खुले तो रुद्रेश्वर घाट पहुंचे सीईओ नाहटा, देर रात लिया सुरक्षा का जायजा

गणेश विसर्जन के लिए घाट पर उमड़ी भीड़; सीईओ ने कहा- घाट पर न जाएं श्रद्धालु, सुरक्षित तरीके से कराएं विसर्जन

 

धमतरी25 सितंबर 2026 गंगरेल बांध के पूरी तरह भरने और 14 गेट खोले जाने के बाद बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इधर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के चलते रुद्रेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पानी के बढ़ते प्रवाह और घाट पर भीड़ को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा देर रात खुद रुद्रेश्वर घाट पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सीईओ नाहटा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलस्तर और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी श्रद्धालु घाट पर जाकर प्रतिमा विसर्जन न करे। उन्होंने मंदिर परिसर में ही पूजा-अर्चना करने और प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशिक्षित नगर सैनिकों, पुलिस जवानों अथवा संबंधित दल की मदद लेने के निर्देश दिए।

 

घाट पर पहुंचने से रोकें, सुरक्षा में तैनात रहे जवान

सीईओ ने पुलिस अधिकारियों को घाट क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और नागरिकों को पानी के बहाव वाले क्षेत्र से सुरक्षित दूरी पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में घाट पर अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। किसी भी स्थिति में लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे जलस्तर और पानी के तेज बहाव को देखते हुए रुद्रेश्वर घाट पर जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित व्यवस्था के माध्यम से ही प्रतिमा विसर्जन करें।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पटेल, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती वर्षा रानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?