Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना ने भूमिका के सपनों को दी नई उड़ान

*- मेधावी छात्रा भूमिका साहू को 2 लाख रूपए की सहायता, आगे की पढ़ाई और स्कूटी के लिए मिली आर्थिक संबल*

 

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2026। मेहनत, लगन और प्रतिभा को जब शासन की योजनाओं का संबल मिलता है, तो सफलता की राह और आसान हो जाती है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना ने ग्राम मातेखेड़ा, विकासखंड छुरिया निवासी श्रमिक श्री मनोज कुमार साहू की बिटियां कु. भूमिका साहू की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।

श्री मनोज कुमार साहू मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी बड़ी बेटी कु. भूमिका साहू प्रयास आवासीय विद्यालय, पिंकापार, जिला बालोद में कक्षा दसवीं की छात्रा है। भूमिका ने वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की परीक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश के टॉप-10 मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त की। भूमिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार को श्रम विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना की जानकारी मिली। श्री मनोज कुमार साहू ने योजना के अंतर्गत आवेदन किया। योजना के तहत भूमिका की आगे की पढ़ाई के लिए 1 लाख रूपए की सहायता राशि तथा दो पहिया वाहन के लिए 1 लाख रूपए की सहायता राशि, इस प्रकार कुल 2 लाख रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में अंतरित की गई।

श्री मनोज कुमार साहू बताते हैं कि श्रम विभाग से मिली इस सहायता से बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए आवश्यक पुस्तक-कॉपी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री की व्यवस्था करने में मदद मिली है। साथ ही पढ़ाई से जुड़े खर्च का आर्थिक भार भी कम हुआ है। वे कहते हैं कि एक श्रमिक परिवार के लिए बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन शासन की इस योजना ने उनकी बेटी के सपनों को आगे बढ़ाने में सहारा दिया है। श्री मनोज कुमार साहू ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती हैं। श्री मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेवा, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने से उनके बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिल रही है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?