Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी केन्द्र लखोली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत राजनांदगांव शहर के आंगनबाड़ी केन्द्र लखोली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषण स्वास्थ्य टीकाकरण सहित महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा पोषण से संबंधित आकर्षक रंगोली बनाई गई। विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ एवं स्वास्थ शिशु प्रतियोगिता के प्रतिभागियों एवं पोषण स्वास्थ्य में सहयोग के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं नन्हें शिुशुओं का अन्नप्राशन किया गया। वार्ड पार्षद श्रीमती चंद्रिका साहू ने सभी को पोषण शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती देववती साहू, श्री आशीष डोंगरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उषा डेकाटे, श्रीमती नीलम मंडले, श्रीमती श्याम बाई मंडावी, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती मनोरमा विश्वकर्मा, श्रीमती मंजू निषाद, श्रीमती बिमला साहू, मितानिन श्रीमती नीरा साहू, श्रीमती कमलेश्वरी साहू, श्रीमती देववती साहू सहित समूह की महिलाएं एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?