
*- श्रमिकों को दी गई योजनाओं की जानकारी*
राजनांदगांव 25 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला, नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर वार्ड, छुरिया विकासखंड के ग्राम भोलापुर, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बड़भूम, बगदई एवं करेठी, नगर पालिक परिषद डोंगरगढ़ के वार्ड क्रमांक 24 राधिका नगर वार्ड में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा 17 श्रमिकों का नवीन श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन किया गया। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और एवं ब्रोसर का वितरण किया गया। शिविर में वैधता अवधि समाप्त होने वाले श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण आवेदन किया गया









