Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में शुरू हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान

 

*- गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर मातृत्व एवं पोषण संबंधी आवश्यक सावधानियों की दी गई जानकारी*

 

*- महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलकूद एवं सामूहिक गतिविधियां हुई आयोजित*

 

*- स्वास्थ्य जांच, पोषण जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

 

*- महिलाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

 

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज जिले की समस्त परियोजनाओं, क्लस्टरों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में व्यापक रूप से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के साथ स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ स्वास्थ्य एवं श्रम विभाग का समन्वित सहयोग रहा।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं सहित हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार की जानकारी देते हुए आदर्श पोषण आहार का प्रदर्शन एवं जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम को सहभागितापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण बनाने के लिए महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलकूद एवं सामूहिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न कर उन्हें मातृत्व एवं पोषण संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही शासन की योजनाओं का विवेकपूर्ण उपयोग कर अपने परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को भी सम्मानित किया गया। उनके द्वारा महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, जनजागरूकता तथा शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी हितग्राहियों को दी गई। पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवारों को योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक किया गया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं हितग्राही उपस्थित रहे। आंगन मिलन सेवा ने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वास्थ्य, पोषण और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?