Ro no D15139/23

बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर किया गया शिफ्ट

सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने कोलियरी सहित खरेंगा और रुद्री घाट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

धमतरी, 25 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोलियरी में जलभराव से प्रभावित 12 परिवारों को सुरक्षित रूप से बाढ़ आपदा भवन में शिफ्ट किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने ग्राम पंचायत कोलियरी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

श्री नाहटा ने क्षेत्र के खरेंगा एवं रुद्री घाट का भी निरीक्षण कर जलस्तर एवं आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नदी-घाटों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री पीयूष तिवारी एवं जनपद पंचायत सीईओ सुश्री वर्षा रानी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी, नाले, घाट एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी