Ro no D15139/23

बाढ़ आपदा के बीच प्रशासन की तत्परता और टीमवर्क से सुरक्षित हुआ रेस्क्यू अभियान

 

धमतरी, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और जलभराव के बीच जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से संकट में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का सिलसिला लगातार जारी है।

कुरुद क्षेत्र के लोमश ऋषि आश्रम में बाढ़ के पानी के बीच फंसे 9 लोगों को पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 9 लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

इसी तरह ग्राम नारी, कुरुद स्थित शराब दुकान परिसर में बाढ़ के पानी के कारण कुछ लोग फंस गए थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रायपुर की टीम को मौके पर भेजा गया। एसडीआरएफ जवानों ने तत्परता और सुरक्षित रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान तहसीलदार कुरुद, जिला आबकारी अधिकारी एवं उनकी टीम तथा पुलिस दल कुरुद मौके पर उपस्थित रहे और बचाव कार्य की निगरानी करते हुए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर राहत दल, पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों एवं तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?