Ro no D15139/23

आयोग की बैठक आज 26.09.2026 को दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए

i. वर्तमान में जारी एसआईआर (SIR) के दौरान अनमैप्ड होने तथा तार्किक विसंगतियों के चलते जिस किसी व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है, बीएलओ (BLO) ऐसे व्यक्तियों के घर जाकर दस्तावेज एकत्र करेंगे और उसके बाद ईआरओ (ERO) द्वारा निर्णय लिए जाने हेतु उन्हें ‘ईसीआईनेट’ (ECINet) पर अपलोड करेंगे। ऐसे व्यक्तियों को सुनवाई के लिए ईआरओ/एईआरओ (ERO/AERO) कार्यालय बुलाने की आवश्यकता नहीं है। केवल असाधारण परिस्थितियों में, जैसा कि ईआरओ द्वारा तय किया जाए, सुनवाई अधिमानतः ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर, निर्वाचक द्वारा परिवार के किसी भी वयस्क सदस्य को अपनी ओर से सुनवाई में उपस्थित होने के लिए अधिकृत किया जा सकता है। ऑनलाइन सुनवाई की सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

 

ii. डीईओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) आवश्यकतानुसार रैन बसेरों में रहने वाले लोगों, श्रमिकों, निर्धन लोगों, बेघरों आदि के लिए पर्याप्त संख्या में हेल्प डेस्क स्थापित करेंगे अथवा विशेष शिविर आयोजित करेंगे।

 

iii. एसआईआर (SIR) के लिए फॉर्म 6 के साथ संलग्न घोषणा को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वैध ठहराया गया है। गैर-एसआईआर अवधि के लिए, नियमों (निर्वाचकों का पंजीकरण नियम, 1960) के अनुसार लागू फॉर्मों का उपयोग किया जाएगा।

 

iv. फील्ड अधिकारियों के पास उनकी वैधानिक शक्तियों के अनुसार ईसीआईनेट (ECINET) प्रणाली तक भूमिका-आधारित पहुंच (role-based access) उपलब्ध है। वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त (DEC) की अध्यक्षता में और आईआईटी/आईआईआईटी (IIT/IIIT) के एक स्वतंत्र विशेषज्ञ को शामिल करते हुए गठित एक समिति ईसीआईनेट की समीक्षा करेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह अधिनियमों और नियमों के प्रावधानों का पूर्णतः अनुपालन करता है, तथा अपनी रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करेगी। पिछले कुछ महीनों में राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) से प्राप्त सुझावों के आधार पर पोर्टल में कई सुधार पहले ही किए जा चुके हैं। यदि फील्ड अधिकारियों को किसी अतिरिक्त लचीलेपन की आवश्यकता होती है, तो उसे भी लागू किया जाएगा। भविष्य में, आईटी मॉड्यूल और पोर्टलों से संबंधित सभी नई पहलों पर आयोग द्वारा अनुमोदन दिए जाने से पहले अधिकारियों की समिति (COO) में चर्चा की जाएगी।

 

v. सीईओ (CEO) दिल्ली से प्राप्त अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 30 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है। नोटिसों तथा दावों व आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 30 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही, सीईओ महाराष्ट्र से प्राप्त अनुरोध के अनुसार, महाराष्ट्र में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि आयोग द्वारा 12 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र में नोटिसों तथा दावों व आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 10 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है।

 

vi. आयोग की सभी बैठकों के लिए एजेंडा पहले से वितरित किया जाएगा और बैठक का कार्यवृत्त (minutes) जारी किया जाएगा।

 

vii. सभी अधिकारियों की एपीएआर (वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट / APARs) निर्धारित समय-सीमा यानी प्रत्येक वर्ष 31 दिसंबर के भीतर पूरी की जाएगी।

 

viii. अधिकारियों की विदेश यात्राओं के लिए आयोग की पूर्व स्वीकृति ली जाएगी।

 

ix. आयुक्तों द्वारा आयोग के अधिकारियों को जारी किए गए सभी निर्देशों का पूरी मुस्तैदी से अनुपालन किया जाएगा।

 

2. बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर (SIR) का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। कोई भी व्यक्ति जिसका नाम एसआईआर के दौरान या उसके बाद छूट गया है, और युवा/पहली बार मतदाता बनने वाले व्यक्तियों सहित कोई भी नागरिक, निरंतर अद्यतनीकरण (continuous updation) की प्रक्रिया के तहत निर्वाचक नामावली में अपना नाम शामिल कराने के लिए संबंधित ईआरओ (ERO) को आवेदन कर सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इसे सुगम बनाने का निर्देश दिया गया है। सीईओ, डीईओ और ईआरओ इन मतदाताओं के पंजीकरण हेतु तुरंत एक विशेष अभियान शुरू करेंगे।

 

3. यह पुनः दोहराया जाता है कि:

 

i. कैबिनेट सचिव को भेजा गया पत्र आयोग के किसी नीतिगत मामले या आईटी प्रभाग से संबंधित नहीं था, बल्कि ईसीआई में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत एक अधिकारी के कामकाज से संबंधित था। संबंधित अधिकारी द्वारा जारी कार्य-पुनर्वितरण आदेश दोनों आयुक्तों के निर्देशों के बाद वास्तव में लागू नहीं किए गए थे और डीईसी (DEC) द्वारा आईटी प्रभाग की देखरेख को कभी भी वापस नहीं लिया गया था।

 

ii. हाल के महीनों में, आयोग ने देश भर में एसआईआर सहित कई निर्णय लिए हैं। बिहार से शुरू होकर पश्चिम बंगाल और 30 अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 24.06.2025 को जारी एसआईआर का आदेश आयोग के सर्वसम्मत अनुमोदन से जारी किया गया था। इसे भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने 27.05.2026 के आदेश द्वारा बरकरार रखा है। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एसआईआर का कार्यक्रम 27.10.2025 को तथा 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 14.05.2026 को आयोग के सर्वसम्मत अनुमोदन से जारी किया गया था। मतदाताओं की अंतिम संख्या का आंकड़ा चरण-III के शेष 12 राज्यों में अंतिम प्रकाशन के बाद ही ज्ञात होगा।

 

iii. सीईओ गोवा ने संबंधित बीएलओ को छूटे हुए मतदाताओं के घर-घर जाकर फॉर्म एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। 97 में से 81 मतदाता नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म 6 पहले ही भर चुके हैं।

 

4. यह प्रेस नोट 26.09.2026 को आयोजित आयोग की बैठक के निर्णयों के अनुसार जारी किया गया है और इसे पूर्ण आयोग का अनुमोदन प्राप्त है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान