Ro no D15139/23

सियान आइडल कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाया उत्साह, प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

जशपुरनगर 26 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विकास खंडों में ‘सियान सेवा संकल्प-जशपुर सियान आइडल’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके अनुभव, उत्साह और सक्रिय सहभागिता को सम्मानित करना है।
इसी कड़ी में जनपद पंचायत कांसाबेल में सियान आइडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत बगीचा में भी सियान आइडल कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री जागेश्वर यादव, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
सियान आइडल कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सहभागिता और अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। यह आयोजन समाज में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और योगदान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दे रहा है।

  • Related Posts

    बाढ़ का पानी उतरते ही गांवों में बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन सक्रिय

      मेडिकल कॉलेज के सहयोग से लगेंगे सघन स्वास्थ्य शिविर जगदलपुर, 26 सितंबर 2026/ क्षेत्र में हालिया बारिश के थमने और विभिन्न इलाकों से बाढ़ तथा जलभराव का पानी उतरने…

    Read more

    जगदलपुर के चार बालक छात्रावासों में शहरी स्वास्थ्य दल ने किया सघन स्वास्थ्य परीक्षण

      328 विद्यार्थियों की हुई जांच जगदलपुरए 26 सितंबर 2026/ जगदलपुर शहर स्थित विभिन्न बालक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव के उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा