Ro no D15139/23

पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा शुरू होने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, समय और यात्रा खर्च की होगी बचत

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी

जशपुरनगर 26 सितंबर 2026/ जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही बैंक शाखा की मांग पूरी होने से पंडरीपानी सहित आसपास के करीब 60 गांवों के ग्रामीणों को अब अपने क्षेत्र में ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल रहा है। पंडरीपानी और आसपास के ग्रामीणों को अब तक बैंकिंग कार्यों के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर फरसाबहार जाना पड़ता था।  पंडरीपानी में एसबीआई की शाखा शुरू होने से अब इन कार्यों के लिए ग्रामीणों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं हो रही है। इससे उनके समय और यात्रा खर्च की बचत होगी तथा बैंकिंग सेवाएं अधिक सुलभ बनेंगी।
किसानों, महिलाओं और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ
नई शाखा शुरू होने से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, महिलाओं, कर्मचारियों और पेंशनधारियों सहित विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को कृषि ऋण सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। वहीं व्यापारियों और ग्रामीणों के लिए भी लेन-देन तथा अन्य वित्तीय कार्य सुविधाजनक होंगे। नई शाखा के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार की ऋण सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इनमें होम लोन, कार लोन और शिक्षा लोन जैसी बैंकिंग सुविधाएं शामिल हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए स्थानीय स्तर पर ही बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी। क्षेत्रवासियों ने पंडरीपानी में एसबीआई की शाखा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि अब बैंकिंग कार्यों के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़ रहा है, गांव के नजदीक ही जरूरी बैंकिंग सुविधाएं मिलने से उनके  धन और समय की बचत हो रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर

    *नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला*   *एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?