Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान: महिला समूहों ने संभाली नर्सरी की कमान, गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ी आजीविका

धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत संचालित आईएफसी नर्सरी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन रही है। सद्भावना महिला संकुल स्तरीय संगठन, दोनर के सहयोग से संचालित आजीविका सेवा केंद्र की नर्सरी इकाई में महिला स्व-सहायता समूहों ने पौध उत्पादन से लेकर उसकी देखरेख, वितरण और प्रबंधन तक की जिम्मेदारी संभालकर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

नर्सरी की पूरी गतिविधियों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता है। समूह की महिलाएं पौध तैयार करने, बीज एवं पौध सामग्री की व्यवस्था, नियमित सिंचाई, पौधों की देखभाल, गुणवत्ता बनाए रखने और किसानों तक पौध पहुंचाने का कार्य स्वयं कर रही हैं। इस प्रक्रिया ने महिलाओं को केवल मजदूरी या रोजगार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर उद्यमी और आजीविका संचालक बनने का अवसर दिया है।

पहले किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधों के लिए दूर-दराज के बाजारों पर निर्भर रहना पड़ता था। महिला समूहों द्वारा नर्सरी संचालन शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर ही टमाटर, मिर्च, बैंगन, फूलगोभी, करेला, मुनगा, पपीता, कटहल और नारियल सहित विभिन्न फसलों के पौधे उपलब्ध होने लगे हैं। इससे किसानों को समय पर पौधे मिल रहे हैं और खेती में फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिल रहा है।

अब तक 38,100 गुणवत्तापूर्ण पौधों का उत्पादन एवं वितरण कर महिला समूहों ने ₹1,15,150 की आय अर्जित की है। यह उपलब्धि समूह की महिलाओं के सामूहिक प्रयास, मेहनत और बेहतर प्रबंधन का परिणाम है। आय के साथ महिलाओं में निर्णय लेने की क्षमता, जिम्मेदारी और उद्यमिता का भाव भी मजबूत हुआ है।

आईएफसी नर्सरी महिला समूहों के लिए “महिला सहभागिता से महिला उद्यमिता” का उदाहरण बन रही है। बिहान के माध्यम से मिले प्रशिक्षण, संस्थागत सहयोग और बाजार से जुड़ाव ने महिलाओं को अपने गांव में ही आजीविका का स्थायी अवसर प्रदान किया है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर तथा बिहान की टीम के मार्गदर्शन में संचालित यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। महिला समूहों की मेहनत से तैयार पौधे अब खेतों में हरियाली और परिवारों में खुशहाली की नई कहानी लिख रहे हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा